29 Mar 2024, 10:49:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

यदि देश में आतंकवाद चुनाव का मुद्दा नहीं है, तो SPG सुरक्षा हटवा लें राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2019 12:46PM | Updated Date: Apr 9 2019 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मथुरा। बीजेपी की वरिष्ठ नेता एवं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र में देश में आतंकवाद की समस्या एवं उसके निदान की कोई चर्चा न होने की बात उठाते हुए कहा कि यदि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए आतंकवाद की समस्या चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है तो वह अपनी सुरक्षा में लगी एसपीजी (विशेष सुरक्षा दल) को क्यों नहीं हटवा लेते।
 
वह सोमवार को मथुरा में भाजपा की सोशल मीडिया इकाई द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंची थीं। उन्होंने कांग्रेस और महागठबंधन के दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा, ‘‘वे जनता की नब्ज नहीं जानते जबकि प्रधानमंत्री अच्छे से पहचानते हैं। इसीलिए तो उन्होंने उड़ी के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा हमले के बाद एअर स्ट्राइक के जरिए पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने का काम किया।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »