20 Apr 2024, 09:19:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस नेता और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने घोषित की अपनी संपत्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2019 12:38PM | Updated Date: Apr 9 2019 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव में उत्तरी मुंबई से कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मांतोडकर ने अपनी संपत्ति लगभग 68.28 करोड़ रुपए घोषित की है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है। चुनाव आयोग में दाखिल उनके हलफनामे के अनुसार, 2013-14 में मातोंडकर की आय 1.27 करोड़ रुपये थी जो 2017-18 में दोगुने से भी ज्यादा 2.85 करोड़ रुपये हो गई।
 
उनकी चल संपत्ति 40,93,46,474 रुपये और अचल संपत्ति 27,34,81,000 रुपये है। उनके पति एम.ए मीर की चल संपत्ति 32,35,752.53 रुपये और अचल संपत्ति 30,00,000 रुपये है, इस तरह उनकी कुल संपत्ति लगभग 62.35 लाख रुपये है। मातोंडकर ने इसके अलावा 32 लाख रुपये का ऋण भी ले रखा है। उनकी संपत्तियों में बैंक में जमा, नकदी, गाड़ियां और जमीन तथा संपत्ति में निवेशों को जोड़ा गया है। मुंबई की छह लोकसभा सीटों पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »