25 Apr 2024, 23:11:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

द्रमुक-कांग्रेस नीत गठबंधन अपवित्र,अवसरवादी: राजनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2019 1:31AM | Updated Date: Apr 8 2019 1:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मदुरै। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने द्रमुक और कांग्रेस नीत धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक प्रगतिशील गठबंधन पर रविवार को तीखा हमला करते हुए इसे अवसरवादी तथा अपवित्र गठबंधन करार दिया। सिंह ने पेरांबलुर और मदुरै में अन्नाद्रमुक के लोकसभा प्रत्याशियों के लिए चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा,‘‘उनका गठबंधन न केवल अवसरवादी है, बल्कि अपवित्र और निरर्थक भी है।’’ उन्होंने कहा कि यह अवसरवादी गठबंधन एक डूबता हुआ जहाज है और इस गठबंधन में से कई या तो जेलों में हैं या फिर भ्रष्टाचार के आरोप में जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने कहा,‘‘यह एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक प्रगतिशील गठबंधन नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार का गठबंधन है।’’
 
उन्होंने द्रमुक के संस्थापक दिवंगत एम करुणानिधि की उस टिप्पणी की याद दिलाई जिसमें उन्होंने कांग्रेस को ‘कृतघ्न सहयोगी’ बताया था। सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को तमिलनाडु की जनता ने बहुत पहले खारिज कर दिया था, लेकिन यह पिछले दरवाजे और अवसरवादी गठबंधन के माध्यम से राज्य में पैर जमाने की कोशिश कर रही है। इस बार कांग्रेस ने द्रमुक से हाथ मिला लिया है। वास्तविकता यह है कि द्रमुक और अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाली कई राज्य सरकारों को कांग्रेस ने अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग करके बर्खास्त कर दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा और अन्नाद्रमुक के बीच गठबंधन का राज्य के लोगों ने भी स्वागत किया है। देश ने पिछले लोकसभा चुनाव के बाद से तीन राजनीतिक दिग्गजों को खो दिए।
 
हमने अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. जे. जयललिता और कलाइग्नर डॉ. एम. करुणानिधि को खो दिया है। उन्होंने कहा कि मैं तमिलनाडु और देश की सेवा करने वाले इन तीन महान नेताओं को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंध (राजग) सरकार के सत्ता संभालने के बाद भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। पाकिस्तान में आतंकवादियों के लॉन्च पैड्स पर सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि भारत पाकिस्तान की संप्रभुता का सम्मान करता है, लेकिन साथ ही हम आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस रखते हैं। हम आतंकवादियों को निशाना बना रहे हैं, नागरिकों या सेना के प्रतिष्ठानों को नहीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »