20 Apr 2024, 15:07:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चुनाव आयोग ने बाबुल सुप्रियो के चुनावी गीत पर लगाई रोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2019 4:03PM | Updated Date: Apr 7 2019 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। चुनाव आयोग ने बाबुल सुप्रियो के उस चुनावी गीत पर रोक लगा दी है, जिसे लोकसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा के लिए प्रचार-प्रसार के लिए रिकॉर्ड किया गया था। रविवार को आयोग ने बताया कि गाने के कुछ शब्दों को लेकर आपत्ति थी, जिसे बदलने का निर्देश भाजपा को दिया गया था, लेकिन पार्टी ने उसमें कोई बदलाव नहीं किया। इसीलिए चुनाव आयोग ने बाबुल सुप्रियो के गीत पर रोक लगा दी है। उल्लेखनीय है कि फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में बाबुल सुप्रियो ने प्रदेश भाजपा इकाई के लिए एक गीत रिकॉर्ड किया था।
 
इसके बोल हैं,'बंगाल में खिलेगा कमल फूल और नहीं तृणमूल।' इसमें कथित तौर पर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर गुंडागर्दी, सिंडिकेट, घोटाला आदि में लिप्त होने का आरोप लगाया गया था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर भी इसमें कटाक्ष था। इसे लेकर पार्टी ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी आरिज आफताब से शिकायत की थी। मामले को लेकर बाबुल सुप्रियो के खिलाफ आसनसोल दक्षिण थाने ने प्राथमिकी दर्ज हुई थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »