20 Apr 2024, 18:25:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हिंदू धर्म को दुनिया का सबसे हिंसक धर्म बताने पर उर्मिला के खिलाफ केस दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2019 2:22PM | Updated Date: Apr 7 2019 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर पर यह आरोप है कि उन्होंने एक टीवी शो पर कहा था कि हिंदू धर्म दुनिया का सबसे हिंसक धर्म है। यह आरोप लगाते हुए भाजपा के नेता सुरेश नखुआ ने उर्मिला के खिलाफ क्रिमिनल कंप्लेंट दर्ज कराई है।
 
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के साथ ही उन पर भाजपा ने हमले तेज कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि 'उर्मिला ने एक टीवी शो में कहा था कि हिंदू धर्म दुनिया का सबसे हिंसक धर्म है। यह कहकर उर्मिला ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत कर दिया है। उन्होंने इसके अलावा कांग्रेस प्रेसीडेंट और एक पत्रकार का भी इस शिकायत में नाम लिया है।
 
उर्मिला मातोंडकर पर आलोप है कि उन्होंने एक टीवी शो में ये बात कही थी हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। आपको बताते जाए कि उर्मिला का मुकाबला भाजपा के गोपाल शेट्टी से है। गोपाल शेट्टी ने साल 2014 में कांग्रेस के संजय निरुपम को मात दी थी। इस बार संजय ने उत्तरी मुंबई की जगह उत्तर-पूर्वी सीट से लड़ने का निर्णय लिया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »