29 Mar 2024, 18:31:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सेना को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी ने मांगा लोगो से समर्थन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2019 6:16PM | Updated Date: Apr 6 2019 6:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बालोद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस सेना को कमजोर करने के लिए जबकि वह सेना को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्थन मांग रहे है। मोदी ने आज यहां चुनावी सभा में कहा कि..कांग्रेसी दल को जिताने के लिए जबकि वह देश को जिताने की लड़ाई लड़ रहे है। कांग्रेसी जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने की जबकि हम एक एक पाई का सही इस्तेमाल करने की लड़ाई लड़ रहे है।
वह आतंकवादियों एवं अलगाववादियों को छूट देने और सेना एवं सुरक्षा बलों को इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए मिले विशेष रक्षा कवच को हटाने के लिए लड़ रहे है जबकि हम सेना को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लड़ रहे है। उन्होने कहा पांच वर्षों में केन्द्र मे मजबूत सरकार होने का क्या मतलब होता है,यह आपने देखा है।
 
सरकार मजबूत रहती है तो आतंकी हमलो के बाद चुप रहने की बजाय घर में घुसकर मारते है।मजबूत सरकार ही देशहित में कड़े फैसले लेती है।उन्होने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ देशभर में आक्रोश है।ओडिशा में तेलंगाना में कांग्रेस में भगदड़ मची है।उन्होने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि नामदार को सबसे सुरक्षित सीट पर भागना पड़ा है।     
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »