29 Mar 2024, 20:00:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा को दिया पटना साहिब से टिकट, देंगे रविशंकर प्रसाद को...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2019 4:57PM | Updated Date: Apr 6 2019 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बीजेपी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस में शामिल होते पटना साहिब सीट से टिकट मिल गई है। कांग्रेस ने शनिवार दोपहर बिहार की एक सीट समेत पंजाब की तीन और हिमाचल प्रदेश की एक सीट के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें पटना साहिब सीट से शत्रुघ्न सिन्हा उम्मीदवार बनाए गए हैं। यहां सिन्हा की चुनावी टक्कर भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से होगी। शत्रुघ्न सिन्हा ने दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में आज ही कांग्रेस की सदस्यता ली है। 
 
बिहार के पटना साहिब सीट से शत्रुघ्न सिन्हा लगातार दो बार से सांसद हैं। भाजपा के टिकट पर  इस सीट से वह 2009 और 2014 लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। भाजपा ने इस बार उनका टिकट काट कर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से टिकट दिया है। पार्टी में शामिल होने से पहले ही कांग्रेस ने बिहार में चुनाव प्रचार के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में उन्हें जगह दी है। इस बार शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट काट कर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को दे दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »