19 Apr 2024, 19:15:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कश्मीर में लश्कर आतंकवादी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2019 1:55AM | Updated Date: Apr 5 2019 1:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के तंगमर्ग में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान लश्कर ए तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक ग्रेनेड बरामद किया। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादी की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सेना ने जंडपाल और तंगमर्ग के निकटवर्ती इलाकों में संयुक्त घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक व्यक्ति को संदिग्ध स्थिति में घूमते हुए देखा। उसे पूछताछ के लिए रोका गया तो उसने भागने की कोशिश की। सतर्क सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ लिया और उसके पास से एक ग्रेनेड भी बरामद किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जंडपाल निवासी फोरदौस खान के रूप में की गयी है। वह लश्कर ए तैयबा का सक्रिय आतंकवादी था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »