20 Apr 2024, 08:53:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस में शामिल होंगे राजपाल यादव - शीला दीक्षित से की मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2019 12:54PM | Updated Date: Apr 4 2019 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अभिनेता राजपाल यादव आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शीला दीक्षित से मिलने उनके दिल्ली स्थित घर पहुंचे। खबरों की मानें तो राजपाल यादव कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव भी लड़ सकते हैं। राजपाल यादव पिछले दिनों ही तिहाड़ जेल से रिहा हुए हैं। लोन नहीं चुकाने के एक मामले में राजपाल जेल में सजा काटकर रहे थे। फरवरी के अंत में रिहा हुए अभिनेता का कहना है कि वह अब उबर गए हैं और जल्द ही फिल्मों में वापसी करेंगे, लेकिन शीला दीक्षित से मुलाकात के बाद तो लगता है कि वो राजनीति में भी एंट्री कर सकते हैं। 
 
राजपाल यादव से पहले एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस के टिकट से नॉर्थ मुंबई लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। वहीं रंगीला गर्ल के बाद अब 90 की मशहूर एक्टर रहीं रितु शिवपुरी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। रितु की सदस्यता की जानकारी कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। बता दें कि इन दिनों भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी में सितारों के शामिल होने की खबरें बनी हुई हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »