24 Apr 2024, 03:58:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अजीत सिंह का विवादित बयान - मोदी की पत्‍नी के बारे में कहीं ऐसी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2019 12:09PM | Updated Date: Apr 4 2019 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के अध्यक्ष अजीत सिंह ने चुनावी सभा के दौरान पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान अजीत सिंह ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा- ये कभी झूठ नहीं बोलता... बस इसने आज तक सच नहीं बोला। बच्चों को कहते हैं सच बोला करो, लेकिन इनके मां-बाप ने कभी सच बोलना नहीं सिखाया। इतना ही नहीं, उन्होंने पीएम मोदी की पत्नी को लेकर भी उनके निजी जीवन पर हमला किया। आरएलडी चीफ ने कहा कि मोदी ने अपनी पत्नी को बिना तलाक दिए ही छोड़ दिया। 
 
दरअसल अजीत सिंह बागपत में एक चुनानी सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर जुवानी हमले किए। उन्होंने तीन तलाक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वैसे तो महिलाओं के पक्षधर हैं, तीन तलाक तीन तलाक करते हैं... लेकिन अपनी पत्नी को बिना तलाक बोले और छोड़ दिया।
 
अजीत सिंह ने इसके आगे कहा  कि ये इतना बड़ा झूठा है कि अगर श्रीलंका चला जाए को वापस आने पर कहेगा कि रावण को मैने मारा। उस समय भी कहता कि इस काम को कोई नहीं कर सकता जिसे मैने कर दिखाया। अजीत सिंह ने पीएम मोदी के निजी जीवन को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी को एक बार भी तलाक नहीं बोला और छोड़ दिया।
 
बता दें कि बागपत रालोद की परंपरागत सीट मानी जाती है। जिससे अजीत सिंह के बेटे ओर रालोद नेता जयंत चौैधरी चुनावी मैदान में हैं। इससे पहले खुद अजीत सिंह इस सीट से कई बाद चुनाव लड़ चुके हैं। 2014 में अजित सिंह को यहां से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यपाल सिंह ने हराया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »