24 Apr 2024, 13:56:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी आज वायनाड से करेंगे नामांकन, प्रियंका भी होंगी साथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2019 9:45AM | Updated Date: Apr 4 2019 9:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस आध्यक्ष राहुल गांधी आज केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहेंगीं।

राहुल गांधी के नामांकन को लेकर कांग्रेस कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। राहुल के नामांकन को लेकर काफी तैयारी की गई है। बताया जा रहा है कि नामांकन दाखिल करने से पहले राहुल गांधी एक रोड शो करेंगे, जिसमें हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।
 
एनडीए के उम्मीदवार तुषार वेल्लापली राहुल गांधी को वायनाड सीट से टक्कर देंगे। बुधवार को भारत धर्म सेना के अध्यक्ष तुषार वेल्लापली ने एनडीए की ओर से नामांकन दाखिल किया। इसके पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने वायनाड से राहुल गांधी के खिलाफ अपने सहयोगी दल के उम्मीदवार को मैदान में उतारने का ऐलान किया था।
 
बता दें कि हाल ही में ये घोषणा की गई है थी कि राहुल गांधी अपनी परंपरागत सीट अमेठी के साथ केरल से भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। यह पहली बार होगा, जब राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से बाहर की किसी सीट पर अपनी ताल ठोकेंगे।
 
राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनका सामना केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से होगा। बीते चुनाव में भी उनको स्मृति ईरानी से काफी कड़ी टक्कर मिली थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने भाजपा की ईरानी को 1.07 लाख वोटों से हराया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »