20 Apr 2024, 01:04:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीजेपी ने जारी की 16वीं लिस्ट - आजमगढ़ में अखिलेश के खिलाफ लड़ेंगे 'निरहुआ'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2019 5:12PM | Updated Date: Apr 3 2019 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सोलहवीं लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ का भी नाम शामिल है जो यूपी की आजमगढ़ सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ बीजेपी ने मनोज कोटक को मुंबई नार्थ ईस्ट से लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। दिनेश लाल यादव निरहुआ को बीजेपी ने सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में उतारा है। इससे पूर्व आजमगढ से भाजपा रमाकांत यादव को मैदान में उतारती रही है। वहीं दूसरी ओर पूर्वांचल की दूसरी महत्‍वपूर्ण सीट जौनपुर के मछली शहर लोकसभा सीट से वीपी सरोज को मैदान में उतारा है। 
 
बता दें कि अभी 27 मार्च को दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद से ही आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को प्रत्याशी बनाने की अटकलें लग रही थीं। वहीं, पूर्व सांसद रमाकांत यादव भी इस दौड़ में शामिल होने के लिए दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। लेकिन बुधवार को रमाकांत इस दौड़ से बाहर हो गए। वहीं, सुभासपा के प्रदेश महासचिव शशि प्रकाश सिंह मुन्ना समेदा ने तो 'निरहुआ' को अखिलेश के विरुद्ध चुनाव लड़ने के प्रस्ताव के साथ ही अपना आवास ‘देवभूमि‘ चुनाव कार्यालय के रूप में उपलब्ध कराने की बात कही थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »