28 Mar 2024, 15:11:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पत्नी को टिकट न मिलने से कांग्रेस से नाराज हुए नवजोत सिंह सिद्धू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2019 2:20PM | Updated Date: Apr 3 2019 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस के तेजतर्रार नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं। खबर के मुताबिक, सिद्धू ने करीब 20 दिनों काम छोड़ रखा है। यही नहीं अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए पार्टी नेताओं से उन्होंने बातचीत भी बंद कर रखी है। अभी ये साफ नहीं हुआ है कि आखिर उनकी नाराजगी की वजह क्या है, हालांकि ऐसा कहा जा रहा सिद्धू अपनी पत्नी नवजोत कौर के लिए चंडीगढ़ लोकसभा सीट से टिकट चाहते थे, हालांकि कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन बंसल को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। 
 
नाराजगी खबरों पर हालांकि अभी तक नवजोत सिंह सिद्धू ने खुद पार्टी के भीतर कुछ नहीं कहा है, लेकिन कई ऐसे मुद्दे हैं जिनको लेकर ऐसी चर्चा है कि सिद्धू नाराज है। बताया जा रहा कि नवजोत कौर को चंडीगढ़ से टिकट नहीं मिला, वहीं वो कहां से चुनाव लड़ेंगी पार्टी की ओर से अभी इस पर भी साफतौर से कुछ नहीं कहा गया है। ऐसी खबरें थीं कि अमृतसर सीट से नवजोत कौर को टिकट मिल सकता है, हालांकि वहां भी पार्टी ने मौजूदा कांग्रेस विधायक गुरजीत सिंह औजला को टिकट दे दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »