29 Mar 2024, 12:50:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उर्मिला मातोंडकर के बाद अब कांग्रेस में शामिल हुई ये मशहूर अभिनेत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2019 12:43PM | Updated Date: Apr 2 2019 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के बाद अब 90 की मशहूर अभिनेत्री रितु शिवपुरी भी कांग्रेस में शामिल हो गई है। रितु शिवपुरी के कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। उन्होंने रितु शिवपुरी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- कांग्रेस की विचारधारा व नीतियों से प्रभावित होकर आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रितु शिवपुरी ने कांग्रेस परिवार की सदस्यता ग्रहण की। राहुल जी का नेतृत्व स्वीकार कर कांग्रेस परिवार का हिस्सा बनने के लिए रितुजी को हार्दिक बधाई।
 
डेविड धवन के निर्देशन में बनी 'आंखे' से रितु को पहचान मिली थी। इस फिल्म में उन पर फिल्माया गया 'लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता' खासा लोकप्रिय हुआ था। यह गीत आज भी डांस नम्बर्स का हिट गीत माना जाता है। पहली फिल्म के बाद ऋतु और कुछ फिल्मों में नजर आईं थी लेकिन वे कामयाब नहीं हो सकीं। असफलता के दौर में बॉलीवुड ने उन्हें बिलकुल भूला दिया। कुछ दिन पूर्व उनके कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। लोकसभा चुनाव में रितु कांग्रेस की किस सीट से चुनाव लड़ेंगी अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »