25 Apr 2024, 12:29:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाजपा ने 687 फेसबुक अकाउंट हटाये जाने का स्वागत किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2019 12:26AM | Updated Date: Apr 2 2019 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई  दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी  ने फेसबुक द्वारा कांग्रेस पार्टी से जुड़े 687 अकाउंट बंद किये जाने का स्वागत करते हुए सोमवार को कहा कि इनके माध्यम से मोदी सरकार के विरुद्ध दुष्प्रचार किया जा रहा था। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि आज एक बहुत ऐतिहासिक घटना हुई है। फेसबुक ने 687 अकाउंट हटा दिये हैं। ये फर्जी अकाउंट थे जिन्हें बनाने वालों का कोई पता नहीं था।

ये सब अकाउंट नरेन्द्र मोदी सरकार के विरुद्ध दुष्प्रचार करने में लिप्त थे। फेसबुक साइबर सुरक्षा नीति के प्रमुख नाथियल ग्लेसर ने आज यहां कहा कि कांग्रेस की आईटी सेल से संबद्ध 138 पेज और 549 अकाउंट हटाये गये हैं। उन्होंने कहा कि इन अकाउंट को दो लाख 6000 लोग फॉलो कर रहे थे। इन अकाउंट को व्यक्तिगत रुप से संचालित किया जा रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि फेसबुक पर विज्ञापन के लिए करीब 39 हजार डॉलर खर्च किये गये हैं। फेसबुक पर पहला विज्ञापन 2014 में दिया गया था और उसके बाद जितने विज्ञापन इस माध्यम से जारी किए गए उनमें अधिकांश 2019 के हैं।

फेसबुक ने ऐसे सभी पेज और अकाउंट हटाये हैं जिनके जरिये संगठित रूप से फर्जी सूचनाओं को भारत में प्रसारित किया जा रहा था। फर्जी तरीके से इस तरह की गतिविधियों को संचालित करने वाले सभी अकाउंट को फेसबुक की स्वचालित प्रणाली ने हटाया है। ग्लेसर ने कहा कि फर्जी अकाउंट के जरिये स्थानीय खबरों और राजनीतिक मुद्दों को उठाया जा रहा था। इन अकाउंट के माध्यम से आने वाले चुनाव, उम्मीदवारों के विचार, कांग्रेस, राजनीतिक विरोधियों और भारतीय जनता पार्टी की आलोचना जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाती थी। उन्होंने कहा कि इन अकाउंट के संचालनकर्ता की पहचान को छिपाया गया है और फेसबुक की समीक्षा में पाया गया है कि ये फर्जी अकाउंट कांग्रेस के आईटी सेल से संबद्ध थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »