24 Apr 2024, 11:44:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्तानी गोलीबारी में जवान शहीद, बच्ची की मौत, 15 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2019 9:33PM | Updated Date: Apr 1 2019 9:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तान ने सोमवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन कर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों और सीमांत गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की जिसमें सीमा सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया और चार अन्य घायल हो गये। गोलीबारी में पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी और 15 नागरिक घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया, ‘‘पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर कृष्णा घाटी और मनकोटे क्षेत्र में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की जिसमें एक पांच वर्षीय लड़की की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गये।
 
’’ बीएसएफ के प्रक्ता ने कहा, ‘‘पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर सीमा पार से गोलीबारी में बीएसएफ का एक निरीक्षक शहीद हो गया। इसके अलावा चार अन्य जवान भी घायल हो गये। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।’’आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुंछ में सीमा पर भारी गोलीबारी जारी है। भारतीय सेना ने सीमा पार से हो रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह करीब 07:45 बजे शाहपुर केरनी सेक्टर में सीमा पार से मोर्टार  और छोटे हथियारों से गोलीबारी की जिसमें मेंधर तहसील के गुंत्रियान निवासी मोहम्मद शरीफ घायल हो गया।
 
मृतक लड़की की पहचान सोबिया शफीक के रूप में की गयी है। वह बांदीचचियां के मोहम्मद शफीक की पुत्री है। घायलों में नसीम अख्तर , समीर अहमद , मोहम्मद जहांगीर   और अन्य  हैं। ये सभी बांदीचचियां के रहने वाले हैं। इसके अलावा घायलों में डारे संगला की नगीना बी , मोहम्मद शरीफ, शौकत और हनीफा बी भी शामिल हैं। पाकिस्तान ने इससे पहले रविवार को भी राजौरी के नौशेरा सेक्टर में और शनिवार की शाम को पुंछ के मनकोटे और कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »