26 Apr 2024, 00:28:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका- FB ने हटाए पार्टी से जुड़े 687 पेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2019 3:29PM | Updated Date: Apr 1 2019 4:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले सोशल साइट फेसबुक की तरफ से कांग्रेस को करारा झटका लगा है। फेसबुक का कहना है कि उसने कांग्रेस के संबंधित 687 पेज और अकाउंट को हटा दिया है। खबरों के के अनुसार फेसबुक ने कांग्रेस से जुड़े 687 पेज और लिंक हटा रही है। फेसबुक के इस कदम को कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसानदायक माना जा रहा है।
 
इसके अलावा, फेसबुक ने दुनियाभर में कार्रवाई करते हुए हजारों पेज को हटाने का फैसला किया है। फेसबुक ने पाकिस्‍तानी सेना के कर्मचारियों के 103 अकाउंट भी बंद किए हैं। फेसबुक का कहना है कि उसने ट्रोल नेटवर्कों पर कार्रवाई करते हुए 2,600 से अधिक फेक एकाउंट्स और पेज को हटा दिया है। इनके जरिये यूजर्स को भ्रमित किया जा रहा था।
 
ईरान, रूस, उत्तरी मैसेडोनिया और कोसोवो के कुल 2,632 पेज, समूह और खाते को फेसबुक और इंस्टाग्राम से हटा दिया गया है, जो समन्वित अमानवीय व्यवहार" में लगे हुए थे। फेसबुक के साइबर सुरक्षा नीति के प्रमुख नथानियल ग्लीचर ने कहा कि हम इस प्रकार की गतिविधि का पता लगाने और रोकने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हम नहीं चाहते कि हमारी सेवाओं का उपयोग लोगों को भ्रमित करने के लिए किया जाए। 
 
हटाए गए पेज और एकाउंट्स में से 513 ईरान से संबंधित थे। फेसबुक ने कहा कि ये वास्तविक राजनीतिक समूहों और मीडिया संगठनों को दिखाता है। इन एकाउंट्स में से एक में 14 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे, जो भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव, यमन और सीरिया में संघर्ष और हाल ही में वेनेजुएला में राजनीतिक संकट पर विषय वस्तु शेयर करते थे।
 
रूस से जुड़े 1,907 पेज, समूहों और खातों को भी हटाया गया है। इनमें की गई कुछ पोस्ट में यूक्रेनी राजनीति से संबंधित सामग्री पोस्ट की गई थी। बताते चलें कि यहां 31 मार्च को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। इन समूहों में से एक के सब्सक्राइबर्स की संख्या 17 लाख के करीब थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »