26 Apr 2024, 03:43:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेश में निर्मित छठवां जहाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2019 5:10PM | Updated Date: Mar 31 2019 5:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत में डिजाइन और निर्मित पूरी तरह स्वदेशी छठे मालवाहक जहाज को नौसेना में शामिल कर लिया गया। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक बयान में बताया गया है कि लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी (एलसीयू) एमके-4 के छठे एलसीयू एल 56 जहाज को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है। इसका बेस अंडमान एवं निकोबार द्वीप होगा।
 
जमीन और पानी में समान रूप से कार्य में सक्षम यह जहाज सैन्य समूहों, टैंक तथा उपकरणों के परिवहन में सक्षम है। इस जहाज की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर गोपीनाथ नारायण के पास होगी तथा इस टीम में पांच अधिकारी व 50 नाविक शामिल होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »