19 Apr 2024, 21:48:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रविशंकर प्रसाद ने बताया क्‍यों वायनाड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2019 5:07PM | Updated Date: Mar 31 2019 5:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपी की अमेठी लोकसभा सीट के साथ केरल की वायनाड सीट पर भी चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस फैसले को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी राहुल पर तंज कसा। प्रसाद ने दो टूक कहा कि वायनाड की सीट राहुल ने इसलिए चुनी क्योंकि वहां अल्पसंख्यक आबादी अधिक है। इसके साथ ही प्रसाद ने राहुल पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग चुनावी हिंदू होते हैं। 
 
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने जो भ्रम व असत्य का जाल फैलाया था, उसकी सच्चाई अब सामने आ गई है।  इससे अमेठी में उनकी जड़ें हिलने लगी हैं। इस कारण असहाय व असुरक्षित राहुल गांधी अमेठी को छोड़कर दक्षिण भारत के वायनाड चले गए हैं। रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के इस फैसले के पीछे के अपने तर्क दिए। कहा कि कुछ लोग विचारों से हिंदु होते हैं तो कुछ समर्पित भावना से हिंदु होते हैं। लेकिन कुछ लोग चुनावी हिंदु होते हैं। राहुल के वायनाड जाने की सच्चाई 2011 की जनगणना के आंकड़ों में छिपी है। आंकड़ों के मुताबिक वहां की लगभग 49 फीसद आबादी हिंदु है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »