19 Apr 2024, 17:13:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमेठी के साथ केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2019 11:37AM | Updated Date: Mar 31 2019 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। राहुल गांधी इस लोकसभा चुनाव में दो जगहों से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता एके एंटनी ने राहुल के केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने की घोषणा की। राहुल के पहले ही अमेठी से चुनाव लड़ने की घोषणा हो चुकी है। 2004 के बाद यह पहला मौका होगा जब राहुल  गांधी दो स्‍थानों से चुनाव लड़ रहे हैं। 
 
इस मौके पर एके एंटनी ने कहा कि ये बेहद खुशी की बात है। पिछले कई हफ्ते से मांग उठ रही थी कि राहुल दक्षिण भारत से भी लड़ें। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक से मांग आ रही थी। इस पर विचार विमर्श के बाद तय हुआ है कि राहुल वायनाड सीट से भी लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस प्रवक्‍ता रणदीप सुरेजवाला ने कहा बीजेपी ने ये जवाब क्यों नहीं दिया कि मोदी बनारस क्यों गए थे? क्या वो डर कर भाग गए थे? ये बचकानी बात है। स्मृति ईरानी हार की हैट्रिक लगाने वाली है। अमेठी से राहुल का रिश्ता पारिवारिक है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »