20 Apr 2024, 02:21:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लोगों की भावनाओं से खेल रहे हैं मोदी : कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2019 4:40PM | Updated Date: Mar 30 2019 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर असली मुद्दों से हटने और बचने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि वह राजनीतिक फायदा लेने लिए लोगों की भावनाओं से खेलने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री  पिछले पांच साल के दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करने से बच रहे हैं। उनके शासनकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था डगमगा गयी और तमाम संकेतक इसकी गवाही दे रहे हैं।
 
निर्यात का स्तर पर 2014 के समान है और विदेशी प्रत्यक्ष निवेश घट रहा है। युवाओं के लिए रोजगार नहीं है और पूंजीगत निर्माण नहीं हो रहा है। कारखाने बंद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी अपने भाषणों में इन ज्वलंत मुद्दों चर्चा नहीं कर रहे हैं बल्कि ‘देश की मजबूती’ की बात  कर रहे हैं। देश के मजबूत बनने की सतत् प्रक्रिया है लेकिन प्रधानमंत्री ने खुद ही को देश समझ लिया है।
 
शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी पर चुनावों में बेहिसाब धन खर्च करने आरोप लगाते हुए कहा कि जितने संसाधन लोकसभा चुनावों में लगाये जा रहे हैं उनमें से 90 प्रतिशत पर भाजपा का कब्जा है। चुनावों की घोषणा करने से पहले करोड़ों रुपए के विज्ञापन मीडिया संस्थानों को दिए गए हैं। ये जनता का धन है जो एक पार्टी की छवि चमकाने के प्रयास में खर्च किया गया जिसका लोगों को कोई लाभ नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का प्रचार खर्च भारत में कार्य कर रही कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सम्मिलित खर्च से ज्यादा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »