29 Mar 2024, 21:23:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल के बयान पर नकवी का पलटवार, कहा- गुरूर सर चढ़ गया है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2019 4:21PM | Updated Date: Mar 30 2019 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सत्ता में आने पर नीति आयोग को भंग करने संबंधी बयान का कड़ा विरोध करते हुए शनिवार को कहा कि उनका गुरूर सिर चढ़ के बोल रहा है। 
 
नकवी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो संवैधानिक संस्थाओं का ‘आपराधिक दुरुपयोग’ करती थी और अब इन संस्थाओं को डराने-धमकाने तथा बदनाम करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि रस्सी जल गयी है लेकिन बल नहींं गया है। इस चुनाव में जनता इस जली हुई रस्सी का बल निकाल देगी। 
 
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पिछले पांच साल से चुनाव आयोग, केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त और नीति आयोग जैसी संस्थाओं को बदनाम करने और उनकी गरिमा को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रही है। 
 
नकवी ने कहा कि जिस तरह जल बिन मछली तड़पती है, उसी तरह कांग्रेस का शीर्ष नेता पड़प रहा है। उसे लगता है कि सत्ता उसके परिवार का जन्मसिद्ध अधिकार है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ‘सामंती सियासत’ के गरुर को चकनाचूर कर देगी। उल्लेखनीय है कि गांधी ने हाल में कहा था कि उनकी पार्टी यदि सत्ता में आयेगी तो नीति आयोग को समाप्त कर देगी।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »