29 Mar 2024, 21:18:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आज पूर्वोत्तर में चुनावी आगाज करेंगे पीएम मोदी, असम और अरुणाचल में होगी रैली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2019 10:05AM | Updated Date: Mar 30 2019 10:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मिशन पूर्वोत्तर की शुरुआत करेंगे। वह आज अरुणांचल प्रदेश और असम के दौरे पर रहेंगे। इस मिशन की शुरुआत पीएम अरुणाचल प्रदेश से करेंगे। इसके बाद वह असम में अपनी पार्टी के दो उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।
 
पीएम सुबह 11 बजे अरुणांचल पश्चिम लोकसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे। वहीं, असम में वह दो रैलियां करेंगे।उनकी एक रैली डिब्रूगढ़ के मोरान और दूसरी तेजपुर लोकसभा क्षेत्र के गोहपुर में होगी। बता दें कि असम में 3 चरणों में चुनाव होंगे, 11, 18 और 23 अप्रैल। यहां पहले चरण में भी चुनाव होना है। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं।
 
इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी असम दौरे पर थे। अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही देश की सीमाओं की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमले में मारे गए लोगों की संख्या के संबंध में सबूत मांगने के लिए भी कांग्रेस की आलोचना की और दावा किया कि मोदी के तहत भारत अपने सैनिकों के खून का बदला लेने वाला अमेरिका और इजराइल के बाद दुनिया का तीसरा देश बन गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »