28 Mar 2024, 21:48:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आप सांसद संजय सिंह बोले - मोदी जी की जांच कराओ कहीं गांजा तो नहीं पीते?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2019 4:05PM | Updated Date: Mar 29 2019 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आप सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी गांजा तो नहीं पीते? संजय सिंह ने ट्वीट कर पीएम पर यह तंज कसा है। गौरतलब है कि मोदी ने एक रैली के दौरान सपा-रालोद और बसपा के गठबंधन को ‘सराब’ बताया था। उन्होंने सपा के स, रालोद के रा और बसपा के ब को मिलाकर गठबंधन को सराब का नाम देते हुए इसे हानिकारक बताया था। मोदी के इसी बयान की आलोचना करते हुए आप नेता ने उनपर तंज कसा है। 
 
पीएम मोदी के उसी रैली के फुटेज को ट्वीट करते हुए संजय सिंह ने लिखा कि मोदी जी की जांच कराओ कहीं गांजा तो नहीं पीते? राजनीतिक दलों को शराब, अफीम, हीरोइन, कोकीन तो कोई चौराहे छाप नेता बोल सकता है प्रधानमंत्री नहीं। इतना ही नहीं संजय सिंह ने मोदी को फिल्म अभिनेत्री नूतन बताया है। सिंह ने एक और ट्वीट करते हुए पुरानी फिल्म के गाने को वीडियो शेयर किया है। जिसमें फिल्म अदाकारा नूतन और अभिनेता सुनील दत्त दिखायी दे रहे हैं। इस ट्वीट में संजय सिंह ने लिखा है कि मोदी जी, नूतन के रोल में…! 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »