29 Mar 2024, 14:12:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

झारखंड के राजद नेता गिरिनाथ सिंह भाजपा में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2019 5:00PM | Updated Date: Mar 28 2019 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। झारखंड एवं अविभाजित बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता गिरिनाथ सिंह ने गुरुवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिंह को सदस्यता पर्ची सौंप कर उन्हें पार्टी में विधिवत शामिल किया। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने अंगवस्त्र पहना कर उनका स्वागत किया।
 
इस मौके पर सिंह ने कहा कि देश की स्थिति एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों को देखते हुए उन्होंने विश्व की इस सबसे बड़ी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे, इसलिए उन्हें घर वापसी करके गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि जब से झारखंड अलग राज्य बना है तब से वहां भेदभाव किया गया है लेकिन मुख्यमंत्री रघुबर दास की सरकार ने इस भेदभाव को खत्म करने का काम किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »