28 Mar 2024, 14:24:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पूर्व DRDO सारस्‍वत का खुलासा - UPA ने 'मिशन शक्ति' के लिए नहीं दी थी मंजूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2019 6:41PM | Updated Date: Mar 27 2019 6:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में बड़ी उपलब्धि हासिल की और हमने अंतरिक्ष में एक सैटेलाइट को मार गिराया।  इसके साथ ही ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है। अंतरिक्ष में होने वाला ये मिशन पोखरण में किए गए परमाणु परीक्षण जैसा ही था। 
पीएम मोदी ने राष्‍ट्र के नाम संदेश में ये सूचना जैसी दी मोदी सरकार के खाते में एक और उपलब्‍धि जुड़ गई। यह उपलब्‍धि मनमोहन सिंह के नेतृत्‍व वाले यूपीए सरकार के खाते में जुड़ सकती थी लेकिन ऐसे नहीं हुआ। इसका जिम्‍मेदार स्‍वयं मनामोहन सरकार थी। हालांकि कांग्रेस इसे उपलब्‍धि बता रही है। पूर्व डीअरडीओ (DRDO) प्रमुख डॉ वीके सारस्‍वत ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि हमने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में प्रस्तुतियां दीं, जब इस तरह की चर्चाएं हुईं, तो उन्हें सभी संबंधितों ने सुना, लेकिन दुर्भाग्य से, हमें सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली (UPA), इसलिए हमने नहीं किया। 
 
इसके अलावा अरुण जेटली ने भी कांग्रेस के दावे पर कहा कि पिछली सरकार ने नहीं दिखाई थी इच्छाशक्तिमिशन शक्ति की कामयाबी पर वित्त मंत्री अरुण जेटली, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।  उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिहाज से ये मिशन काफी अहम है। हमारे वैज्ञानिकों की ओर से पहले ही कहा गया था कि हम इसको करने के लिए सक्षम है, लेकिन भारत सरकार ने अनुमति नहीं दी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »