25 Apr 2024, 13:22:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 38 और उम्मीदवार घोषित किए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 2:15AM | Updated Date: Mar 24 2019 2:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 38 और उम्मीदवारों की शनिवार देर रात घोषणा कर दी। पार्टी ने शनिवार देर रात मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भोपाल से, लोकसभा में पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को गुलबर्ग, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को नैनीताल-ऊधमंसिंह नगर से और भाजपा के पूर्व नेता मनीष खंडूरी को गढ़वाल से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। कांग्रेस ने पार्टी ने महेश पाठक को मथुरा से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी के विरुद्ध चुनाव मैदान में उतारा।
 
दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, हरीश रावत, मनीष खंडूरी और महेश पाठक के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री एम वीरप्पा मोइली को चिकबल्लापुर और नांदेड़ से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के नाम की घोषणा की। कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक ने बताया कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी की गई सूची में कर्नाटक के 18 उम्मीदवार, मध्य प्रदेश के नौ, महाराष्ट्र के एक, मणिपुर के दो, उत्तराखंड के पांच और उत्तर प्रदेश के तीन उम्मीदवार शामिल हैं। सूची में अन्य प्रमुख नामों में टिहरी गढ़वाल के प्रीतम सिंह, अल्मीरा के प्रदीप टम्टा, हरिद्वार से अंबरीश कुमार और अमरोहा से पार्टी के पूर्व प्रवक्ता राशिद अल्वी शामिल हैं।
 
गौरतलब है कि शनिवार की सूची के साथ पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए 47 उम्मीदवार, गुजरात के लिए चार, महाराष्ट्र के लिए 18, असम में 10 सीट, मेघालय दो, नागालैंड, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षदीप और पुड्डुचेरी से एक-एक और तेलंगाना से 17, केरल से 14 उम्मीदवार , आंध्र प्रदेश से 25 उम्मीदवार, कर्नाटक से 18 उम्मीदवार, मध्य प्रदेश से नौ, तमिलनाडु से आठ, ओडिशा से आठ, पश्चिम बंगाल से 11, अरुणाचल प्रदेश की दो सीटें, जम्मू और कश्मीर से तीन सीटें, त्रिपुरा से दो छत्तीसगढ़ से नौ, दो मणिपुर से और उत्तराखंड से पांच उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »