19 Apr 2024, 13:32:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाजपा ‘विजय संकल्प सभा’ से करेगी चुनाव अभियान का शंखनाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 10:10PM | Updated Date: Mar 23 2019 10:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि भाजपा पूरे देश में 24 और 26 मार्च को ‘विजय संकल्प सभा’ के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव अभियान का शंखनाद करेगी। नकवी ने यहां कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के सभी शीर्ष नेता देश के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में ‘विजय संकल्प सभा’ को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि शाह 24 मार्च को आगरा और 26 मार्च को मुरादाबाद में ‘विजय संकल्प सभा’ को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह 24 मार्च को लखनऊ और 26 मार्च को दिल्ली में ‘विजय संकल्प सभा’ को संबोधित करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »