29 Mar 2024, 05:28:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में नन्हें नवजवानों की भूमिका महत्वपूर्ण: वेंकैया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 11:16PM | Updated Date: Mar 22 2019 11:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने  स्कूली छात्रों  को भारतीय इतिहास ,संस्कृति एवं विरासत के बारे में शिक्षा दिये जाने पर बल देते हुए शुक्रवार को कहा कि देश की समृद्ध संस्कृति एवं विरासत की पहचान ‘पुरातात्विक स्थलों’के संरक्षण में नन्हें नवजवानों की भूमिका महत्वपूर्ण है। नायडू ने पुरातत्वविद् बी बी लाल पर लिखी  पुस्तक ‘फैसिलिटेटिंग ए लीजेंडरी आर्कियोलॉजिस्ट बी बी लाल’ के लोकापर्ण के अवसर पर यह बात कही। इस पुस्तक का संपादन जानेमाने पुरात्वविद् डॉ. बी आर मणी ,एयर वाइस मार्शल राजेश लाल , द्रौपदी ड्रीम ट्रस्ट के अध्यक्ष नीरा मिश्रा और बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के डॉ. विनय कुमार ने किया है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में संपादकों ने कई स्कूली छात्रों के लेख छापे हैं जो काबिल-ए-तारीफ  है। श्री नायडू ने कहा, ‘‘नन्हें विद्वानों का लेख पढ़ना सुखद अनुभूति है। नन्हें लेखकों को मंच देने के लिए मैं संपादकों की सराहना करता हूं।’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »