28 Mar 2024, 22:34:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आडवाणी को टिकट नहीं मिलने पर बोली कांग्रेस - बुजुर्गों का आदर नहीं करते मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 11:34AM | Updated Date: Mar 22 2019 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को गांधीनगर लोकसभा सीट से इस बार टिकट नहीं दिए जाने को लेकर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुजुर्गों का आदर नहीं करते तो भला जनता के विश्वास का सम्मान क्या करेंगे। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'पहले लाल कृष्ण आडवाणी को ज़बरन ‘मार्ग दर्शक’ मंडल में भेज दिया, अब उनकी संसदीय सीट भी छीन ली। जब मोदीजी बुज़ुर्गों का आदर नहीं करते, वह जनता के विश्वास का आदर कहां करेंगे? भाजपा भगाओ, देश बचाओ।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »