19 Apr 2024, 16:49:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस की छठी लिस्ट जारी - अब तक 146 नामों ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2019 12:42PM | Updated Date: Mar 20 2019 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए मंगलवार की देर रात उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इनमें महाराष्ट्र से 7 और केरल के 2 उम्मीदवार शामिल हैं। इसी के साथ पार्टी 11 अप्रैल से शुरू होने वाले चुनावों के लिए अब तक 146 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस सूची को मंजूरी दी गई थी।
 
कांग्रेस ने केरल की अलापुझा सीट से शनिमोल उस्मान और अतिंगल से अडूर प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है। अलापुझा सीट का प्रतिनिधित्व इस समय AICC महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल कर रहे है। पार्टी ने महाराष्ट्र की नन्दुरबार सीट से के. सी. पाडवी, धुले से कुनाल रोहिदास पाटिल, वर्धा से चारूलता खाजासिंह टोकस, यवतमाल-वाशिम से मानिकराव जी ठाकरे, मुंबई दक्षिण सेंट्रल से एकनाथ गायकवाड़, शिरडी से भाऊसाहिब कांबले और रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से नवीनचंद्र बांदिवडेकर को उम्मीदवार बनाया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »