29 Mar 2024, 06:03:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रियंका गांधी का PM पर पलटवार, कहा - मोदी जी हम डरनेवाले नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2019 12:37PM | Updated Date: Mar 20 2019 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वंशवाद की राजनीति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पलटवार किया है। प्रधानमंत्री मोदी के आरोपों का जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा है कि मोदी सरकार ने देश की संस्थाओं को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी चाहें जितना प्रताड़ित कर लें, हम डरनेवाले नहीं हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री लोगों को बेवकूफ समझना बंद करें। प्रियंका ने कहा कि जो लोग सत्ता में होते हैं उन्हें 2 गलतफहमियां होती हैं, पहली कि वे आसानी से लोगों को गुमराह कर सकते हैं, और दूसरी कि जो लोग विरोध करते हैं, उनसे डरते हैं।
 
इससे पहले प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए उस पर अभिव्यक्ति की आजादी पर लगाम कसने और संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने एक ब्लॉग में कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद देश ने परिवारतंत्र की जगह लोकतंत्र और विनाश की जगह विकास को चुना था। उन्होंने लिखा कि उन चुनावों में जनता ने वोट बैंक की राजनीति के ऊपर विकास की राजनीति को प्राथमिकता दी। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर सेना को कमाई का साधन समझने का भी आरोप लगाया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »