28 Mar 2024, 20:06:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP विधायक के बिगड़े बोल - कहा - रोज फेशियल करवाती हैं मायावती, जवान...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2019 2:01PM | Updated Date: Mar 19 2019 2:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश के बलिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती को लेकर विवादित टिप्पणी की है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मायावती खुद रोज फेशियल करवाती हैं, वो क्या हमारे नेता को शौकीन कहेंगी। सुरेंद्र सिंह बोले कि मायावती की उम्र हो गई है, फिर भी वह अपने आप को जवान साबित करती हैं। सुरेंद्र सिंह ने कहा ,’...मायावती जी तो खुद फेशियल कराती हैं, जो खुद फेशियल कराता है तो वो हमारे नेता को शौकीन कैसे कह सकता है। 
 
अगर कोई वस्त्र पहनता है तो वस्त्र पहनना कोई शौक नहीं है। सुरेंद्र सिंह बोले, शौकीनी की बात तो ये होती है कि बाल पका हुआ और फिर भी मायावती जी बाल रंगवा के खुद को जवान साबित कर रही हैं। जो 60 साल की उम्र हो गई लेकिन सब बाल काले हैं, इसको कहते हैं बनावटी शौक, मायावती बनावटी शौक वाली हैं फेशियल करवाती हैं, बाल काले करवाती हैं, हमारे मोदी जी तो बस स्वच्छ वस्त्र पहनते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »