28 Mar 2024, 15:35:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दादी इंदिरा के बाद हनुमान मंदिर आने वाली परिवार की दूसरी सदस्य हैं प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2019 3:39PM | Updated Date: Mar 18 2019 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम किनारे स्थित लेटे हनुमान मंदिर में सोमवार को पूजा-अर्चना करने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने परिवार की दूसरी सदस्य हैं। उनसे पहले उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी यहां आयी थीं।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और मंदिर के महंत नरेन्द्र गिरी ने बताया कि स्व. इंदिरा गांधी के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने हनुमान मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन पूजन किया। महंत ने कांग्रेस महासचिव का विधि-विधान से पूजन कराया। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी ने हनुमान जी पर गुलाब की पंखुड़यिां चढ़ायीं।
 
उन्होंने बताया कि सुश्री वाड्रा मंदिर कार्यालय में पहुंचीं तो वहां अपनी दादी की तस्वीर देखकर अचरज में पड़ गयीं। उन्होंने पूछा कि दादी कब आयीं थीं। इसके बाद उन्होंने स्व. इंदिरा गांधी के मंदिर आने की दास्तां सुनायी और प्रियंका इसे सुनकर काफी खुश दिखीं।  उन्होंने बताया कि प्रियंका ने कहा,दादी की तरह मैं भी बनूं और उनके पद चिह्नों पर चलूं ऐसा आशीर्वाद दीजिये। महंत ने उन्हें तरक्की और राजनीतिक जीवन में शिखर पर पहुंचने का आर्शीवाद दिया। 
 
महंत ने बताया कि वाड्रा ने यात्रा पूरी करने के बाद फिर हनुमान जी के दर्शन करने का वादा किया। उन्होंने बताया कि प्रियंका ने कहा, मैं हनुमान जी के शरण में आकर पुन: उनका आशीर्वाद ग्रहण करूंगी और फिर आप भी आशीर्वाद दीजियेगा कि देश की सेवा कर सकूं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »