29 Mar 2024, 19:02:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत एवं गिनी के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़े : कोविंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2019 2:59PM | Updated Date: Mar 18 2019 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सोमवार को कहा कि भारत एवं गिनी के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाया जाना चाहिए। गिनी के प्रधानमंत्री डॉ. इब्राहिमा कैसोरी फोफना ने यहां राष्ट्रपति भवन में कोविंद से भेंट की जिसके बाद राष्ट्रपति ने डॉ. फोफना की यात्रा को भारत एवं गिनी के संबंधों में एक महत्वपूर्ण प्रगति के रूप में रेखांकित किया। 
 
 भारत गिनी के शीर्ष व्यापारिक साझीदारों में से एक है। राष्ट्रपति ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि भारत एवं गिनी के बीच द्विपक्षीय कारोबार वर्ष 2017-18 में 90 करोड़ डॉलर हो गया जो वर्ष 2016-17 की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक है। राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच व्यापार में प्रगति की संभावनाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि द्विपक्षीय व्यापार में 90 करोड़ डॉलर का स्तर पर्याप्त नहीं है और इसे कहीं ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में प्रयास किया जाना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »