20 Apr 2024, 11:50:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

2025 के बाद भारत का हिस्सा होगा पाकिस्तान : RSS नेता इंद्रेश कुमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2019 1:28PM | Updated Date: Mar 17 2019 1:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार का कहना है कि पाकिस्तान 2025 के बाद भारत का हिस्सा होगा। एक जनसभा में 'कश्मरी- आगे की राह' विषय पर बोलते हुए आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य ने कहा - आप लिखकर लीजिए 5-7 साल बाद आप कहीं कराची, लाहौर, रावलपिंडी, सियालकोट में मकान खरीदेंगे और बिजनेस करने का मौका मिलेगा। 
 
इंद्रेश कुमार ने साथ ही कहा - 47 के पहले पाकिस्तान नहीं था। लोग ये कहते हैं कि 45 के पहले वह हिन्दुस्तान था। 25 के बाद फिर से वह हिन्दुस्तान होने वाला है। एक ऐसे 'अखंड भारत' की परिकल्पना, जहां यूरोपीय यूनियन की तरह देशों के बीच कोई सीमा नहीं, का जिक्र करते हुए आरएसएस नेता ने कहा कि बांग्लादेश की सरकार भी इसके पक्ष में थी। 
 
उन्होंने कहा, भारत सरकार ने पहली बार कश्मीर में सख्त लाइन दी है। क्योंकि सेना पॉलिटिकल विलपॉवर (राजनीतिक इच्छाशक्ति) पर ऐक्ट करती है। अब विलपॉवर पॉलिटिकली चेंज हो गई। इसलिए हम ये सपने लेके बैठे हैं कि लाहौर जाकर बैठेंगे और कैलाश मानसरोवर के लिए इजाजत चीन से नहीं लेनी पड़ेगी। ढाका में हमने अपने हाथ की सरकार बनाई है।  एक यूरोपियन यूनियन जैसा भारतीय यूनियन ऑफ अखंड भारत जन्म लेने के रास्ते पर जा सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »