19 Apr 2024, 05:42:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमरिंदर सिंह ने किया साफ - मनमोहन सिंह नहीं लड़ेंगे अमृतसर से चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2019 12:41PM | Updated Date: Mar 13 2019 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने लोकसभा चुनावों में मनमोहन सिंह को अमृतसर से प्रत्याशी बनाने की रिपोर्टों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि वह कभी इस सूची में नहीं थे। उन्होंने राज्य में चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) या किसी अन्य पार्टी के साथ किसी तरह की गठबंधन की बातचीत को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस को पंजाब में किसी गठबंधन की जरुरत नहीं है और ना ही वह इस के बारे में किसी पार्टी के साथ चर्चा कर रही है।
 
इससे पहले आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कहा कि उनकी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से अलग होकर बनी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में गठबंधन को लेकर बातचीत कर रही है। सोमवार को 77 वर्ष के हुए अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री के साथ अपनी मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया। इस दौरान उन्होंने पंजाब में कांग्रेस की योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी दी।
 
मुख्यमंत्री ने यहां कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उम्मीदवारी के लिए कभी सूची में नहीं थे जैसा उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वह चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं।" पंजाब की पार्टी प्रभारी आशा कुमार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ के साथ सिंह ने रविवार को नयी दिल्ली में मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी और कुछ खबरों के अनुसार उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री से अमृतसर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का अनुरोध किया। कुछ खबरों में कहा गया कि मनमोहन सिंह अपनी उम्र के कारण चुनाव लड़ना नहीं चाहते।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »