20 Apr 2024, 11:56:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आतंकी को 'जी' बोलकर फंसे राहुल - शहीद की विधवा बोलीं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2019 12:02PM | Updated Date: Mar 13 2019 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा आतंकी अजहर मसूद को सम्मान देने पर उनकी पूरे देश में निंदा हो रही है। उनके बयान से नाराज होकर कई जगह पर उनके पुतले जलाए गये। पुलवामा हमले में शहीद हुए एक जवान की पत्नी ने राहुल गांधी के इस बयान पर खासी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस बयान को नंदनीय करार दिया।
 
मालूम हो कि गोरखपुर व देवरिया में राहुल गांधी ने आतंकी अजहर मसूद को अजहर जी कहकर संबोधित किया था। उनके इस बयान से राजनीतिक हलकों में सरगर्मी तेज हो गई है। विपक्षी पार्टियों ने उनके इस बायन पर आपत्ति जताई है। देवरिया जिले के विजय कुमार मौर्य की पत्नी भी बिफर पड़ीं।
 
उन्होंने राहुल के इस बयान को निंदनीय बताया। विजय कुमार पुलवामा हमले में शहीद हो गए थे। उनकी पत्नी का कहना है कि पुलवामा हमले हुए अभी दो सप्ताह नहीं बीते और लग रहा है कि उनके (राहुल गांधी) दिल में इस घटना को लेकर थोड़ा सा भी कष्ट नहीं है। उनके इस बयान से मुझे बहुत कष्ट हुआ है।
 
उन्होंने आगे कहा कि मेरे पति देश की रक्षा की खातिर आतंकियों की साजिश का शिकार हो गए। इसके बाद भारत ने आतंकियों के ठिकानों पर हमला बोलकर उनको ध्वस्त कर दिया। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष का आतंकियों के सरगना को सम्मान देना समझ से परे है। देश से ऊपर कुछ भी नहीं है। राजनेताओं को इस मामले से दूर रहना चाहिये। जो बार्डर पर देश की रक्षा की खातिर तैनात रहते हैं उनके परिवार से उनके दर्द के बारे में पूछना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »