16 Apr 2024, 20:14:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रियंका गांधी ने PM को याद दिलाए अपने वादे, कहा -15 लाख आने थे, वे कहां हैं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2019 5:43PM | Updated Date: Mar 12 2019 5:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। महासचिव का पद संभालने के बाद पहली बार कांग्रेस रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह देश आपका है, जो लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं उनसे पूछिए कि जो 15 लाख आपके खाते में आने थे, वे कहां हैं। 2 करोड़ नौकरियों के वादे का क्या हुआ? उन्होंने कहा कि आने वाले दो माह में फिजूल के मुद्दे उठाए जाएंगे, ऐसे में आपको जागरूक होना है क्योंकि इस चुनाव के जरिए आप अपना भविष्य चुनने जा रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा कि जागरूकता से बड़ी कोई देशभक्ति नहीं है। आने वाले दिनों में सही निर्णय लीजिए, सही फैसले लीजिए क्योंकि ये देश आपका है, आपको इसे बचाना है, हम देश के लिए काम करें, देश के लिए इके आगे बढ़ें, यही हमारा प्रयास होना चाहिए। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, यह देश प्यार, सद्भाव और भाईचारे की नींव पर बना है. आज जो कुछ भी हो रहा है, वह दु:खद है। प्रियंका ने महिलाओं की सुरक्षा पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि, महिलाओं की सुरक्षा का वादा का क्या हुआ। प्रियंका गांधी ने कहा, जो बड़े-बडे वादे किए जा रहे हैं वह सब झूठे हैं। 
 
देश में हर जगह नफरत और झूठ फैलाया जा रहा है। प्रियंका ने कहा कि यहां जहां से आजादी की लड़ाई शुरू हुई थी, जहां से गांधी जी ने प्रेम, अहिंसा और सद्भावना की आवाज उठाई है। मैं सोचती हूं कि यहीं से आवाज उठनी चाहिए, जो अपनी फितरत की बात करते हैं उन्हें बताइए कि इस देश की फितरत क्या है?  वाड्रा ने कहा, सही निर्णय लीजिए, सही मुद्दे उठाइये क्योंकि यह देश आपने बनाया, यह किसान भाईयो बहनों ने, नौजवानों ने बनाया है, यह किसी और ने नहीं बनाया। यह किसी और का नहीं। आप इसकी हिफाजत कर सकते हैं। जहां देखिये वहां नफरत फैलायी जा रही है और हमारे आपके लिए इससे बडी कोई चीज नहीं कि देश की हिफाजत करें और इकट्ठे इसके लिए आगे बढ़े। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »