19 Apr 2024, 14:50:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में कहीं भी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होगा: मायावती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2019 3:57PM | Updated Date: Mar 12 2019 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने महागठबंधन की तमाम अटकलों को खारिज करते हुए मंगलवार को साफ कहा कि कांग्रेस के साथ किसी भी राज्य में चुनावी गठबंधन नहीं किया जाएगा। मायावती ने यहां कहा कि लोकसभा के आगामी चुनावों के लिए बसपा किसी भी राज्य में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनावों के लिए बसपा ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया है और इस गठबंधन के कांग्रेस के साथ चुनावी तालमेल करने की अटकलें चल रही है। मध्यप्रदेश में बसपा के विधायक कांग्रेस की कमलनाथ सरकार का समर्थन कर रहे हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »