16 Apr 2024, 11:34:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कश्मीर में सैनिक के अपहरण की रिपोर्टें असत्य: रक्षा मंत्रालय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2019 11:33AM | Updated Date: Mar 9 2019 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। रक्षा मंत्रालय ने मध्य कश्मीर के बडगाम जिले से सेना के एक जवान का अपहरण कर लिए जाने संबंधी रिपोर्टों को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि जवान सुरक्षित है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सेना के जवान का अपहरण किए जाने संबंधी मीडिया रिपोर्टें असत्य है। जवान सुरक्षित है। कृपया अफवाहों को टालें।’’ उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मीडिया के एक वर्ग में आई रिपोर्टों में कहा गया था कि जम्मू कश्मीर लाइट इन्फेन्ट्री रेजीमेंट में तैनात मोहम्मद यासिन भट को उनके आवास से आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »