19 Apr 2024, 08:24:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राम जन्म भूमि मामला मध्यस्थता से सुलझता है तो देश के लिए अच्छा होगा: श्रीरविशंकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2019 5:56PM | Updated Date: Mar 8 2019 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पंतनगर। अध्यात्मिक गुरू श्री रविशंकर ने शुक्रवार को उत्तराखंड के पंतनगर में कहा कि अगर राम जन्म भूमि का मामला किसी मध्यस्थता से सुलझता है तो यह देश के लिए बहुत अच्छा होगा। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आज आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित महासत्संग में शामिल होने आये श्री रविशंकर जी ने पंतनगर हवाई अड्डे पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राम जन्म भूमि विवाद अगर किसी भी मध्यस्थता से सुलझता है तो यह देश के लिए काफी अच्छा होगा। उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा उन पर ( श्री रविशंकर) राम मंदिर का हिमायती कहे जाने पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने श्री रविशंकर सहित तीन लोगों को राम मंदिर विवाद सुलझाने हेतु मध्यस्थता के लिए नामित किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »