28 Mar 2024, 20:28:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महिला हैं समाज और परिवार का आधार : राष्ट्रपति कोविंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2019 2:49PM | Updated Date: Mar 8 2019 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय नारी दिवस पर शुक्रवार को महिलाओं को शुभकामनाए दी और उन्हें समाज एवं परिवार का आधार तथा राष्ट्र की प्रेरणा स्रोत करार दिया। कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत और विश्व की समस्त महिलाओं को मेरी बधाई। महिलाएं समाज का आधार और परिवार एवं राष्ट्र की प्रेरणा-स्रोत होती हैं।
 
आइए, हम एक ऐसा भविष्य बनाएं जिसमें हर महिला और बेटी को समान अवसर सुनिश्चित हो सके।’’ नायडू ने एक संदेश में  कहा कि एक सभ्य समाज की पहचान बालिकाओं और महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और उन्हें उपलब्ध अवसरों से होती है। बेटियों को बचाइए, बेटियों को पढ़ाइए। सशक्त सुशिक्षित बेटी परिवार और समाज के उत्कर्ष को सुनिश्चित करेगी।
 
उन्होने कहा कि समाज में महिलाओं की मर्यादा का सम्मान किया जाना चाहिए और एक नागरिक के रूप में उनके विचारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का आदर  होना चाहिए। राष्ट्रीय जीवन में महिलाओं के योगदान के लिए समान अवसर प्रदान किए जाएं। उप राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय, सामाजिक और पारिवारिक जीवन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका का अभिनंदन करता हूं।’’   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »