29 Mar 2024, 08:04:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक में सीट शेयरिंग पर राहुल-देवगौड़ा में चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2019 5:12PM | Updated Date: Mar 6 2019 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई  दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में लोकसभा चुनाव में सीटों के तालमेल पर बातचीत के लिए बुधवार सुबह पूर्व प्रधानमंत्री एवं जद(एस) नेता एचडी देवगौड़ा से मुलाकात की। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक गांधी ने देवगौड़ा के आवास पर उनसे मुलाकात की।
 
माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों पार्टियों के बीच सीटों के तालमेल को लेकर किसी फार्मूले पर सहमति बन सकती है। कर्नाटक में दोनों पार्टियां गठबंधन सरकार चला रही हैं, हालांकि कई बार मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की तरफ से ऐसे बयान आए हैं जिनसे यह संदेश गया था कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »