28 Mar 2024, 15:34:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने की नयी तकनीक विकसित करने की अपील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2019 12:19AM | Updated Date: Mar 3 2019 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

  नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की रात हैकथॉन में भाग ले रहे देश के छात्रों से  करदाताओं की सुविधा बढ़ाने तथा बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए नई तकनीकी प्रणाली विकसित करने की अपील की। श्री मोदी ने हैकथॉन के फाइनल में  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देश भर के इन छात्रों से बातचीत करते हुए अपील की। उन्होंने कहा कि आज भारत स्टार्ट अप में दुनिया का तीसरा बड़ा देश बन गया है और गत चार साल में स्टार्ट अप और नवाचार में 81वें से 57वें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि यह तीसरा हैकथॉन है और इसमे भाग लेने वाले छात्रों की संख्या 30 हज़ार से बढ़कर दो लाख से अधिक हो गई है।

अब तक सरकारी विभाग की इसमे अपने प्रॉब्लम रखे थे लेकिन अब उद्योग जगत ने भी अपनी समस्या रखी हैं। उन्होंने कहा कि हैकथॉन ने छात्रों शिक्षकों उद्योग जगत तथा सरकारी एजेंसी को एक मंच प्रदान किया है और वे एक-दूसरे से मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब छोटे छोटे शहरों में भी स्टार्टअप खुल गए हैं  इस तरह 15 हज़ार से अधिक स्टार्टअप शुरू हो चुके हैं। प्रधनमंत्री ने बिहार और पंजाब समेत अनेक स्थानों के छात्रों को सम्बोधित किया। छात्रों ने दिव्यांगों के लिए टी एवम मोबाइल के संदेशों को सांकेतिक भाषा में बदलने के मौबाइल एप बनाने की जानकारी दी। श्री मोदी ने इन छात्रों से कहा कि वे बच्चों तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए निगरानी करनेवाला कोई तकनीकी प्रणाली विकसित करें जिसमे पुलिस और प्रशासन को भी भागीदार बनाया जाय।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »