29 Mar 2024, 00:54:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश को अपनी सेनाओं के सामर्थ्य पर भरोसा : मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2019 4:40PM | Updated Date: Feb 28 2019 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान के साथ उत्पन्न तनाव के बीच गुरुवार को कहा कि देश को अपनी सेनाओं के सामर्थ्य पर भरोसा है और सभी को यह ध्यान रखना होगा कि उनके मनोबल पर कोई असर न पड़े और दुश्मनों को हम पर उंगली उठाने का मौका न मिले। 
मोदी ने नमो ऐप के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि  देश को अस्थिर करने के लिए आतंकी हमले के साथ-साथ दुश्मनों का एक मकसद यह भी होता है कि  हमारी प्रगति रुक जाए , हमारी गति रुक जाए और हमारा देश थम जाए। 
 
उन्होंने कहा ‘‘ पूरा देश आज एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है। हमारी सेनाओं के  सामर्थ्य पर हमें भरोसा है इसलिए बहुत आवश्यक है कि कुछ भी ऐसा न हो जिससे  उनके मनोबल पर आंच आए या हमारे दुश्मनो को हम पर ऊँगली उठाने का मौका  मिल जाए। ’’   
    
मोदी ने कहा ‘‘इस समय देश की भावनाएं एक अलग स्तर पर हैं। देश का वीर जवान सीमा पर है और  सीमा के पार भी अपना पराक्रम दिखा रहा है। पूरा देश एक है और हमारे जवानों  के साथ खड़ा है। दुनिया हमारी इच्छा शक्ति को देख रही है । देश की सुरक्षा और सामर्थ्य का संकल्प लेकर हमारा जवान सीमा पर डटा है।  हम सब पराक्रमी भारत के नागरिक है, इसलिए हम सबको भी देश की समृद्धि और सम्मान के लिए दिन रात एक करना होगा।’’        
 
उन्होंने कहा कि  देश नई नीति और नई रीति के साथ अपनी क्षमताओं का विस्तार करने में  जुटा हुआ है। भारत का युवा आज उत्साह से परिपूर्ण है, देश के किसान से लेकर  देश के जवान तक सभी को ये विश्वास मिला है कि नामुमकिन अब मुमकिन है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »