25 Apr 2024, 11:12:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाक का एक और झूठ आया सामने - PoK में पड़ा मिला F16 लड़ाकू विमान का मलबा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2019 11:55AM | Updated Date: Feb 28 2019 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय की सीमा में घुसे जिस पाकिस्तानी विमान F-16 को भारतीय वायु सेना के मिग 21 विमान ने खदेड़ कर मार गिराया था उसका मलबा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मिला है। इस विमान ने राजौरी सीमा पर भारत में घुसपैठ की थी, जिसके बाद भारत की कार्रवाई में ये नीचे जा गिरा था। 
 
बता दें कि पाकिस्तान के इस विमान को मारने की पुष्टि भारत सरकार ने बुधवार को कर दी थी। लेकिन पाकिस्तान अभी तक इस बात को नकार रहा है। पाकिस्तान जिस मलबे को भारत के विमान के होने का दावा कर रहा है दरअसल, वह GE F110 इंजन है, जो F 16 विमान में लगाया जाता है। इससे यह साबित होता है कि पाकिस्तान झूठ कह रहा है और यह मलबा F16 विमान का है जिसे भारत ने मार गिराया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »