28 Mar 2024, 22:48:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी नमो ऐप पर एक करोड़ लोगों से करेंगे ‘महासंवाद’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2019 11:38AM | Updated Date: Feb 28 2019 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’’ कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार दोपहर ‘नमो ऐप’पर वीडियो कांफेंसिग के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवियों एवं  विशिष्ट नागरिकों  सहित करीब एक करोड़ लोगों से संवाद करेंगे। पार्टी के अनुसार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

भाजपा मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के अनुसार यह संवाद पार्टी के सभी 14,000 मंडलों, 896 जिलों एवं महानगरों पर आयोजित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, जिन क्षेत्रों में शक्ति केंद्र उनके मंडल कार्यालय से 20 किलोमीटर से अधिक दूरी पर है, वहां पर यह कार्यक्रम शक्ति केंद्र पर करने का प्रावधान किया गया है। सभी भाजपा शासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री एवं के मंत्रीगण इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावे पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एक-एक चयनित स्थान पर इन कार्यक्रमों पर उपस्थित रहेंगे।
 
बलूनी ने बताया कि प्रधानमंत्री यह ‘महासंवाद’ नरेन्द्र मोदी ऐप के जरिये करेंगे। नमो ऐप के अतिरिक्त इस विशाल कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पार्टी के फेसबुक पेजों, ट्विटर हैंडल्स, यूट्यूब चैनल के साथ-साथ कई ऐप एवं स्ट्रीमिंग चैनल्स पर भी किया जाएगा। इससे देश भर के लगभग 10 करोड़ लोगों के इस कार्यक्रम से सीधा जुड़ने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि देश के कई स्थानों से कार्यकर्ता, स्वयंसेवी एवं विशिष्ट नागरिक  मोदी के साथ सीधा संवाद करेंगे। इस तरह का महासंवाद कार्यक्रम किसी भी देश में पहले कभी नहीं किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »