24 Apr 2024, 05:31:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मनी लॉन्ड्रिंग केस : सातवीं बार ईडीके सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2019 12:46PM | Updated Date: Feb 27 2019 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने धन शोधन मामले में सातवीं बार पूछताछ के लिए पेश हुए। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि वाड्रा सुबह 10.40 बजे मध्य दिल्ली में एजेंसी के जामनगर कार्यालय पहुंचे।
ईडी वाड्रा से इस मामले के संबंध में छह, सात, नौ, 20, 22 और 26 फरवरी को 42 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ कर चुकी है।
 
यह मामला लंदन में वाड्रा की 19 लाख पाउंड की विदेशी संपत्ति के स्वामित्व से संबंधित है। ईडी ने सात दिसंबर को दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरू में वाड्रा की कई संपत्तियों पर छापा मारा था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति वाड्रा दो मार्च तक अंतरिम जमानत पर हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »