29 Mar 2024, 02:13:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को जयपुर जाएंगे अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2019 6:16PM | Updated Date: Feb 17 2019 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर राजस्थान की राजधानी जयपुर जाएंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि शाह के पूर्वाह्न ग्यारह बजे जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, सांसद रामचरण बोहरा, जयपुर शहर अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता सहित पार्टी के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि शाह सीधे आदर्श नगर स्थित सूरज मैदान पहुंचेंगे जहां पर पार्टी कार्यालय भूमि की शिलापट्टीकाओं का लोकार्पण करेंगे।

इसके बाद शक्ति केन्द्र सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे, जिसमें जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, सीकर लोकसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केन्द्र से ऊपर के वरिष्ठ कार्यकर्ता भाग लेंगे। सम्मेलन मेरा बूथ-सबसे मजबूत के मूल मंत्र के साथ आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि शाह अपराह्न दो बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे, जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा प्रभारी, संयोजक, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी भाग लेंगे। बाद में अपराह्न चार बजे प्रदेश कौर कमेटी की बैठक को सम्बोधित करेंगे। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »